विपुल पंचाल, झाबुआ आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत कांग्रेस ने अपने ब्लाक स्तरीय संगठन में मामूली बदलाव किया है। साथ ही उपब्लॉक बनाए गए हैं। आज सर्किट हाउस कांग्रेस सांसद कांतिलाल भूरिया ने नवनियुक्त ब्लॉक एवं उपब्लॉक अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपे। सूची के अनुसार हेमचंद डामोर झाबुआ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष होंगे जबकि कल्याणपुरा को झाबुआ का उपब्लॉक बनाकर शंकरसिंह भूरिया को उपब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह गेंदाल डामर थांदला ब्लॉक अध्यक्ष बनाए गए हैं, जबकि उपब्लॉक काकनवानी के अध्यक्ष रमेश भटेेवरा को बनाया गया है। पेटलावद ब्लॉक अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्रपालसिंह सलुनिया बनाए गए हैं, जबकि उपब्लॉक ब्लॉक कांग्रेस झकनावदा के अकमालसिंह डामोर बनाए गए हैं। मेघनगर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष यामीन शेख ही रहेंगे जबकि उपब्लाक मदरानी को बनाकर गौरसिंह भूरिया को अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह कैलाश डामोर राणापुर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष होंगे जबकि उपब्लॉक प्रमुख निहालचंद पडियार को बनाया गया है। रामा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष फतेसिंह भाबर होंगे जबकि कार्यवाहक अध्यक्ष रतनसिंह डामोर को बनाया गया है। खवासा ब्लॉक अध्यक्ष भूरसिंह को बनाया गया है, जबकि सारंगी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अग्निनारायणसिंह होंगे। Post navigation कांग्रेस की सरकार बनते ही पेटलावद ब्लास्ट की सीबीआई जांच करवाने का आड॔र करेंगे – कांतिलाल भूरिया एसडीएम ने खेतों में खड़ी फसलों का निरीक्षण कर जानी हकीकत