दिनेश वर्मा, झाबुआ

 

मध्यप्रदेश के लिए आज खेलों का स्वर्णिम दिवस है। प्रदेश में पहली बार आयोजित हो रही इंटरनेशनल एशियन चैंपियनशिप का शुभारंभ हम सभी के लिए, विशेषकर खिलाड़ियों, हॉकी प्रेमियों और प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है।

आज भारत और मलेशिया के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है। महिला हॉकी का यह अद्भुत टूर्नामेंट आज से 28 नवंबर तक लगातार चलेगा। भोपाल के इस हॉकी स्टेडियम और पूरे स्पोर्ट्स एरीना में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का हृदय से धन्यवाद करना चाहता हूं, जिनके नेतृत्व में देश में खेलों का सकारात्मक माहौल बन रहा है और हॉकी एक बार फिर अपने स्वर्णिम दौर की ओर लौट रही है। ऐसे समय में भोपाल में इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट का आयोजन होना हमारे लिए विशेष उपलब्धि है। इसमें भारत के अलावा छह देशों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मेरी ओर से सभी टीमों और खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

हमें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ी अपनी पूरी क्षमता के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। साथ ही, मध्यप्रदेश की अतिथि सत्कार की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप यहां के खिलाड़ी भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का मान बढ़ाएंगे। मेरी ओर से सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

– डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *