भूपेंद्र नायक, पिटोल

इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को करीब एक घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए। इन दोनों दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए।

पहला हादसा बावड़ी फाटा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, नेगड़िया निवासी रेवचंद पिता खीमचंद भूरिया अपने दोपहिया वाहन से जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में रेवचंद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इस घटना के करीब एक घंटे बाद दूसरा हादसा आरटीओ चेकपोस्ट के पास हुआ, जहाँ एक यात्री रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में गुजरात के बड़वारा निवासी नन्नू बारिया की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिक्शा में सवार कई अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल पिटोल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *