भूपेंद्र नायक, पिटोल जिले में अवैध शराब और मादक पदार्थों के परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी पिटोल (थाना कोतवाली) पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी खेलसिंह पिता वीरचन्द्र भूरिया (निवासी ग्राम सेमलिया, थाना राजगढ़, जिला धार) को 8 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। 25 अक्टूबर को पकड़ा गया था अवैध शराब से भरा वाहन मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पिटोल पुलिस ने 25 अक्टूबर को इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 47 पर घेराबंदी कर पिकअप वाहन (क्रमांक MP-09-KD-8020) को रोका था। तलाशी के दौरान वाहन से माउंट कंपनी की टिन बीयर की 227 पेटियां (कुल 2,724 बल्क लीटर) बरामद की गई थीं। पुलिस ने मौके से 7,46,376 रुपये मूल्य की शराब और परिवहन में प्रयुक्त 12,00,000 रुपये कीमत का पिकअप वाहन जब्त किया था। कुल जब्त मशरूके की कीमत 19,46,376 रुपये आंकी गई थी, जबकि आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा था। आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज थाना कोतवाली झाबुआ में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 1019/2026, धारा 34(2) एवं 46 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली राजेंद्रसिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी पिटोल उपनिरीक्षक अशोक बघेल, सहायक उपनिरीक्षक सुरसिंग चौहान, प्रधान आरक्षक दिलीप डावर, आरक्षक कैलाश सोलंकी और झाबुआ साइबर टीम की मुख्य भूमिका रही। Post navigation सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद आरोपी के घर शव रखकर प्रदर्शन: मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन