भूपेंद्र नायक, पिटोल मध्यप्रदेश स्थापना दिवस की 70वीं वर्षगांठ पर पिटोल के आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने अनूठे अंदाज में उत्सव मनाया। विद्यार्थियों ने दीपों से भारत माता का नक्शा बनाया और उसके बीच मध्यप्रदेश का नक्शा उकेरकर दीपोत्सव किया। इस दौरान मध्यप्रदेश गान का सामूहिक गायन भी किया गया। विद्यार्थियों की इस पहल ने स्थापना दिवस के आयोजन को यादगार बना दिया। 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर स्कूलों और शासकीय विभागों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिनभर चले आयोजनों के बाद रात में बैतूल-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास के विद्यार्थियों ने दीप जलाकर प्रदेश के प्रति अपना सम्मान और प्रेम प्रकट किया। दीपों से सजे भारत और मध्यप्रदेश के नक्शे आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर छात्रावास के विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और जय हिंद के नारे लगाकर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यार्थियों का यह आयोजन स्थापना दिवस के उत्साह और प्रदेश के गौरव को दर्शाता नजर आया। Post navigation जन-विश्वास अभियान सरकार की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का अभिनव प्रयास : प्रभारी मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह