खरडू बड़ी। खरडू बड़ी के समीप उमरिया फाटक के पास स्थित मोड़ पर सीमेंट से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक खरडू बड़ी की ओर से सीमेंट भरकर स्टंट करते हुए आ रहा था जिसके बाद रास्ते मे टैक्टर का बैलेंस बिगड़ जाने से टैक्टर पहले एक घूमती और बाइक को टक्कर मारकर वहां से भाग रहा था। इसी दौरान उमरिया फाटक के पास स्थित मोड़ पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। गरिमत यह रही कि जिस व्यक्त यह हादसा हुआ वहाँ पर आमने सामने से कोई वाहन ओर मोड़ में कोई व्यक्ति नहीं था । घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। वहीं घायल बालक को 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। Post navigation महिला थाना झाबुआ ने स्कूल में छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक