मयंक विश्वकर्मा आम्बुआ क़स्बे सहित समीप ग्राम बोरझाड में आज 1 नवंबर को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आम्बुआ उपमंडल के स्वयं सेवकों का पथसंचलन श्री राम मंदिर प्रांगण से संघ के घोष एवं संघ की निर्धारित गणवेश हाथों में दंड लेकर भारत माता की जय घोष तथा वंदे मातरम के नारों के साथ संपूर्ण आम्बुआ क़स्बे में भ्रमण करते हुए समीप ग्राम बोरझाड तक जा कर पुनः श्रीराम मंदिर प्रांगण पहुचा। जहां पर बौद्धिक कार्यक्रम रखा गया जिसको अतिथियों द्वारा संबोधित किया गया, तत्पश्चात संघ की प्रार्थना के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया पथसंचलन में मंडल के लगभग ९ ग्रामों से सैकड़ों स्वयं सेवकों ने भाग लिया, मुख्य अतिथि के रूप में पालक शाखा प्रमुख श्री नारायण राठौड़ आलीराजपुर तथा समीप ग्राम बोरझाड के सेवानिवृत्त फौजी शेर सिंह बघेल आदि उपस्थित रहे। Post navigation शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में अंबे माता मंदिर पर विशाल भंडारा संपन्न राष्ट्रीय एकता दिवस पर आम्बुआ पुलिस थाने पर स्कूली बच्चों को प्रसारण दिखाया