विजय मालवी, बड़ी खट्टाली ग्राम बड़ी खट्टाली में बालक छात्रावास परिसर में बालक छात्रावास एवं बालक आश्रम के छात्रों ने स्थापना दिवस मनाया इस अवसर पर छात्रों को विशेष भोजन दिया गया कार्यक्रम में छात्रावास अधीक्षक पंकज गूथरिया व जितेंद्र अलावा उपस्थित थे । इस अवसर पर छात्रावास परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सरपंच चैनसिंह डावर पंचायत प्रतिनिधि रमेश मेहता मदन लड्ढा ,विजय मालवी सहित बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित थे। 1 नवंबर को छात्रावास में विभिन्न खेल गतिविधियां एवं स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिन कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण सरपंच चैनसिंह डावर रमेश मेहता, मदन लड्ढा ,विजय मालवी आदि ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला एवं 1 नवंबर 1956 से 1 नवंबर 2026 तक के सफर से अवगत कराया एवं शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला इस अवसर पर अपने मधुर संबोधन में सरपंच चैनसिंह डावर ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने एवं अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने तथा क्षेत्र का एवं स्कूल का नाम रोशन करने का आवाहन किया कार्यक्रम को मदन लड्ढा ने संबोधित करते हुए मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर छात्रों ने भी पढ़ाई करने एवं श्रेष्ठ अंको से पास होने एवं बड़ी खट्टाली का नाम रोशन करने की शपथ ली कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र अलावा ने किया आभार प्रदर्शन पंकज गुथरिया ने किया इसके पश्चात एक सहभोज का आयोजन किया गया। Post navigation सरदार पटेल की जयंती पर बड़ी खट्टाली पुलिस चौकी में मनाया एकता दिवस