विजय मालवी, बड़ी खट्टाली क्षेत्र में 26 अक्टूबर की रात अज्ञात बदमाशों ने किसानों के खेतों से 2 पानी की मोटरें चोरी कर लीं, जबकि 3 किसानों के पाइप काटकर नुकसान पहुंचाया। घटना से किसानों में चिंता और रोष है। आवेदन के अनुसार, मालसिंह पिता पदम डूडवा की 5 हॉर्स पावर की मोटर और सरदार पिता कालू की मोटर चोरी हुई है। वहीं सरदार पिता किशन, राजू पिता इंदरसिंह और दिलीप पिता फूलसिंह के खेत मे पाइप काटकर नुकसान पहुंचाया गया। पहले ही पानी की कमी, अब मोटर चोरी से बढ़ी परेशानी… क्षेत्र में पहले ही वर्षा की कमी के चलते नदी, तालाब और कुएं सूखे पड़े है। जिससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी जुटाने में परेशानी हो रही है। ऐसे में पानी की मोटरें चोरी होने से किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मोटर चोरी होने से फसलों की सिंचाई प्रभावित होने के साथ किसानों पर नई मोटर खरीदने का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा। प्रभावित किसानों ने पुलिस चौकी में आवेदन देकर चोरी गई मोटरों की बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। Post navigation आलीराजपुर जिला व्यापारी संघ ने मंडी बोर्ड के नवनियुक्त एमडी से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत