घुघरी। वीर भारत न्यास एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में “कृषि लोकोत्सव 2026” के अंतर्गत 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 के मध्य आयोजित “किसान कल्याण स्वाभिमान पर्व क्विज़ 2026” में घुघरी निवासी नरेन्द्र (विनोद) पिता श्री गोवर्धनलाल जी पोरवाल जिले में प्रथम पुरस्कार (ट्रैक्टर) के विजेता बने हैं। आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया और कलेक्टर श्री योगेश तुकाराम भरसट द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में विजेता को प्रमाण पत्र तथा ट्रैक्टर के लिए ₹7,26,000 की राशि डीबीटी (DBT) के माध्यम से उनके खाते में प्रदान की गई। Post navigation भाभरापाड़ा कुडीपाड़ा आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन समारोह संपन्न