भूपेंद्र नायक, पिटोल

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री निर्मला भूरिया ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिटोल बड़ी का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एम.एल. चोपड़ा एवं खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री भूरिया ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध बेड, चिकित्सकों की पदस्थापना, ओपीडी, नियमित प्रसव एवं प्रसव उपरांत उपचार व्यवस्थाओं तथा आयुष्मान कार्ड बनाने की सुविधाओं की जानकारी ली। स्वास्थ्य केंद्र में 5 चिकित्सक पदस्थ होने के साथ ही विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध पाई गईं। मंत्री भूरिया ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही आमजन को शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *