रितेश गुप्ता, थांदला सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य और दुकानदार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष , ओम भाटी, खेतेश भाटी, हरीश भाटी के पिता , पिथा राम भाटी के भाई एवम अमित भाटी के बड़े पिता, श्री रणछोड़ भाटी (75) का गुरुवार कि रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनका अंतिम संस्कार पद्मावती नदी के तट पर गुरुवार की शाम को किया जाएगा। अंतिम यात्रा निवास स्थान गांधी चौक से शाम 4 बजे निकाली जाएगी।वरिष्ठ सेन समाज सदस्य रणछोड़ भाटी राजस्थान के मूल निवासी हैं, जो की आजादी के बाद से परिवार सहित थांदला कर बस चुके थे , रणछोड़ भाटी के निधन से सेन समाज सहित नगर के विभिन्न समाजों में शोक छा गया। भाटी के निधन पर सेन समाज अध्यक्ष जितेंद्र सेन (लाला भाई), विधायक वीर सिंह भूरिया, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश संगठन मंत्री संगीता सोनी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, जनपद अध्यक्ष गे’दाल डामोर ,नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडल अध्यक्ष समर्थ गोलू उपाध्याय, पूर्व मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा, गोपाल परिहार , राकेश सोनी, गणराज आचार्य, सहित गणमान्य नागरिकों ने शोक व्यक्त किया है। Post navigation नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया ध्वजारोहण सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम बैकुंठ धाम गुरुद्वारा में नाम संकीर्तन सप्ताह का समापन