रितेश गुप्ता, थांदला गणतंत्र दिवस पर शासकीय एवं गैर शासकीय संस्थानों पर ध्वजा रोहण हुआ। हालांकि प्रतिवर्ष होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से ओतप्रोत आयोजन जो कि दशहरा मैदान पर होते थे वे इस बार कोरोना काल के चलते नही हो पाये ओर ना ही स्कूली बच्चों की गगनभेदी नारों के साथ निकलने वाली प्रभातफैरी इस बार निकल पाई। ध्वजारोहण नगर के प्रमुख एंव एतिहासिक चौराहे पर एवं नगर परिषद कार्यालय पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर द्वारा ध्वजारोहण कर सलामी दी गई। स्थानीय आजाद चौक स्थित आजाद प्रतिमा पर नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा कलसिंह भाबर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी, सीएमओ अशोक चौहान, गणराज आचार्य, पार्षद पीटर बबेरिया, रोहित बैरागी अशोक अरोरा, राकेश सोनी ने माल्यार्पण किया। उसके पश्चात उपस्थित जवानों के गार्ड आफ ऑनर के बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ आयोजन का समापन किया गया। अवसर पर नपा लेखापाल शीतल जैन, गौरांक राठौर,ओम नागर, यशदीप अरोरा समेत नगर परिषद कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे। जिसके पश्चात पिपली चौराहा स्थित दिनदयाल प्रतिमाए, सिविल हॉस्पिटल स्थीत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई प्रतिमा, मामा बालेश्वर उद्यान स्थित, मामा बालेश्वर दयाल प्रतिमा, कन्या उमावि स्थित शहीद स्मारक एवं शहीद चन्द्रशेखर आजाद प्रतिमा पर उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। Post navigation तिरंगों से सजा सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम वैकुंठ धाम गुरुद्वारा सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य रणछोड़ भाटी का निधन