थांदला श्री सरस्वती नंदन स्वामी भजनाश्रम बैकुंठ धाम गुरुद्वारा थांदला में गुरुदेव के जन्मोत्सव पर आयोजित अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह का समापन महा आरती के साथ भक्ति मय वातावरण में संपन्न हुआ। कोवीड19 के संकट के कारण नियमानुसार भक्तगण पधारे अखंड नाम संकीर्तन सप्ताह के साथ ही गुरुदेव की पादुका पूजन का कार्य भी सप्ताह भर सतत चला और सभी शिष्यों और भक्तों को पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। समापन के पश्चात गुजरात से आई भजन मंडलियों को स्वागत करके भावभीनी विदाई दी गई । इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष राजेंद्र अग्निहोत्री आश्रम प्रभारी भूदेव आचार्य, कोषाध्यक्ष भागवत प्रसाद शुक्ला, दीपक आचार्य , किशोर आचार्य , नामदेव आचार्य, रवींद्र सोनी, तुषार भट्ट, जगदीप आचार्य, ओम वैरागी , गणपति दास वैरागी , आशुतोष पाठक, सचिव डॉ जया पाठक सहित सभी पदाधिकारी न्यासी एवं भक्तगण उपस्थित रहे।पूर्व विधायक कल सिंह जी भाबर सीसीवीपूर्व अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, राजेन्द्र वैद्य एवं प्रेस क्लब आदि प्रतिनिधियों ने दर्शन लाभ प्राप्त किया लायंस क्लब अध्यक्ष बद्री लाल गुप्ता और लायन बी आर अरोरा ने गुरुद्वारा को “ऑटोमेटिक सेनीटाइजर और मास्क” उपलब्ध कराए। जन्मोत्सव के पश्चात महाआरतीऔर प्रसाद ग्रहण का कार्य भी सानंद संपन्न हुआ। Post navigation सेन समाज के वरिष्ठ सदस्य रणछोड़ भाटी का निधन जनजाति विकास मंच ने ज्ञापन सौंप की बालिका से घिनौना कृत्य करने वाले दुराचारी को तत्काल फांसी देन की मांग