मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी 22 जनवरी को तीर्थ राम जन्मभूमि पर भगवान श्री राम जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संपूर्ण क्षेत्र में धार्मिक माहौल बनाने तथा सभी को आयोजन में मन से जुड़ने हेतु एक बैठक का आयोजन विश्व हिंदू परिषद द्वारा आम्बुआ शंकर मंदिर प्रांगण में किया गया। बैठक में हिंदू उत्सव समिति जिला अलीराजपुर सदस्य बलिराज बिल्लोरे ने प्राण प्रतिष्ठा पूर्व आम्बुआ क्षेत्र में धार्मिक वातावरण निर्मित करने तथा सभी को आयोजन से जुड़ने हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई जिसके तहत घर-घर अक्षत कलश पूजन, घर-घर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, सुबह राम धुन प्रभार फेरी, महिला मंडल द्वारा घर-घर भजन संकीर्तन के साथ ही प्राण प्रतिष्ठा के दिन सामूहिक या अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाना आरती एवं प्रसादी का कार्यक्रम किया जाने हेतु समितियां बनाई जाकर दायित्व सोपा गया कार्यक्रम में उत्सव समिति के जिला सदस्य भरत माहेश्वरी, भागीरथ चौहान के साथ ही अनेक कार्यकर्ता मातृशक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम पश्चात सभी का आभार शिक्षक अजय गुप्ता द्वारा किया गया। Post navigation आप सभी ने मुझे भारी मतों से जिताया अब मुझे आपके कार्य करना है: सेना पटल अक्षत कलश का घर-घर हो रहे पूजन में उमड़े श्रद्धालु, आमंत्रण भी दिया