मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ विधानसभा क्षेत्र जोबट के मतदाताओं ने मुझे भारी मतों से जीत दिलाई चुनाव से लेकर अभी तक आप सभी कांग्रेस के साथ समर्पित भाव से जुड़े रह रहे हैं आगामी समय में लोकसभा चुनाव है जिसमें भी हमें जीत मिलना चाहिए नया वर्ष सभी के लिए जीवन में खुशियां लाए सभी को शुभकामना देती हूं। उक्त विचार विधानसभा क्षेत्र जोबट की नव निर्वाचित विधायक सेना महेश पटेल ने आज आम्बुआ में नव वर्ष मिलन कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए श्रीमती पटेल ने आगे कहा कि क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं वे हमें अवगत कराए ताकि हम उनका निराकरण कर सके हमने चुनाव में जो भी वादे किए उन्हें आगामी समय में पूर्ण करने हेतु संकल्पित हूं जैसे नया बजट आता है हम मांगों को प्रमुखता के आधार पर पूर्ण करेंगे आगामी लोकसभा चुनाव में हमारे विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी जो भी रहे उसको जिताना है । कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर, अमान पठान आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसियों का हार माला तथा शाल से सम्मानित किया गया कार्यक्रम में सरपंच रमेश रावत, महेंद्र सिंह रावत, उप सरपंच थानसिंह भयडिया, मोहम्मद सेठ, चांद मोहम्मद, मस्तु, कमलसिंह कनेश, नारायणसिंह चौहान, डॉ राजेंद्रसिंह राठौर, अमरसिंह डुडवे, नादानसिंह रावत, गजराज सिंह, दितलिया बघेल, रमेश बघेल आदि अनेक ग्रामीण कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation दूसरे दिन भी वाहनों के चक्के नहीं चले, आम्बुआ के वाहन चालकों ने थाने पर ज्ञापन सौंपा श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए बैठक का आयोजन किया