मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी समय में तीर्थ अयोध्या में भगवान श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है संपूर्ण भारतवर्ष के साथ ही वनवासी क्षेत्र अलीराजपुर जिले के आम्बुआ में भी कार्यक्रम से पूर्व धार्मिक वातावरण बनता जा रहा है अयोध्या से अभिमंत्रित अक्षत का कलश आम्बुआ में आया तो यहां प्रति शाम विभिन्न मोहल्लो में उसकी पूजा की जा रही है। आम्बुआ कस्बे के सनातन हिंदू समाज के स्त्री पुरुष बच्चे सभी खुशी खुशी अक्षत कलश पूजन हेतु ढोल धमाके के साथ घर-घर जा रहे हैं ताकि कलश का पूजन हो सके इसी के साथ-साथ श्री राम मंदिर की तस्वीर तथा आयोजन के कार्यक्रम की जानकारी भरा आमंत्रण पत्रों का वितरण भी किया जा रहा है कस्बे में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति भारी हर्ष व्याप्त है आम्बुआ में सुबह-सुबह प्रभात फेरी के तहत युवा रामधुन के साथ भ्रमण कर रहे हैं यह कार्य प्राण प्रतिष्ठा दिवस तक प्रति सुबह चलता रहेगा इसी के साथ अन्य कार्यक्रम भी समय अनुसार चलते रहेंगे। Post navigation श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के लिए बैठक का आयोजन किया बाल शिव भक्तों ने पहली बार किया रेल का सफर किया, रोमांच से भरे नजर आए बच्चे