जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत लिमडी फलिया निवासी सोमला ने बताया कि कल रात में घर के 8 सदस्य सोये हुए थे तभी सोमला का पुत्र पेशाब करने उठा तो घर के अंदर 10 फिट का अजगर दिखाई दिया। वह अंधेरा होने की वजह से देख नही सका बैटरी लगाई तो बड़ा सा अजगर दिखाई दिया घर मे सभी बच्चे को बताया व जान बचाई। उसके बाद नानपुर पुलिस को फोन लगाया पर किसी ने घ्यान नही दिया व वन विभाग वाले जाने कर पलड़ा झाड़ दिया। उसके बाद वन विभाग ने भी अनसुनी करते हुए ध्यान नही दिया । बाद में पास में साई मंदिर के सामने मुलेसिह को फोन लगाया तो मुलेसिह ने जान की परवाह न करते हुए पहली बार 10 फिट के अजगर को पकड़ते हुए गांव के बाहर नदी में छोड़ा गया। इस तरह सभी सदस्यों के लिए जान बचाने वाले मुलेश भाई की ग्रामीणों ने तारीफ करते प्रसाशन को खरी खोटी सुनाई। आज मुलेसिह ने रात में इतने बड़े अजगर को कैसे पकड़ा यह पूरे नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। Post navigation नल जल योजना गड़बड़ाई, पानी की समस्या उठा रहे ग्रामीण बंद पड़ी नल जल योजना फिर चालू होगी, सरपंच ने डलवाई मोटर