जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर के ग्रामीणों ने बताया कि विगत 20 से 25 दिनों से नल जल की व्यवस्था गड़बड़ा रही है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। परिवार में पानी की पूर्ति करने के लिए बच्चे भी हैंडपंप से पानी ला रहे हैं। बढ़ चोक निवासी वीरेंद्र वाणी, योगेश वाणी, राकेश जैन सहित महिलाओं ने बताया की आधे गांव की जनसंख्या ग्राम की नलजल योजनाओं पर आश्रित है। लगातार एक के बाद एक पानी की मोटरे अचानक कैसे जल रही है यह बड़ा सवाल है। हाल ही में विधायक मुकेश पटेल ने विधयाक निधि से जो टैंकर दिये है वह गामीणो के लिए मददगार हो रहा है। Post navigation धूमधाम के साथ मनाया श्री कृष्ण जन्मोत्सव शिकार करने घर में घुसा 10 फीट का अजगर