मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ क्षेत्र में इन दिनों शारदीय नवरात्रि उत्सव मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न अयोजन संपन्न किए जा रहे हैं, प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अंबे माता को चुनरी अर्पित की जाना है जिसकी संपूर्ण तैयारियां पूरी हो चुकी है 15 अक्टूबर को विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी। आम्बुआ क़स्बे में इन दिनों शारदीय नवरात्र की धूम धाम बनी हुई है, मंदिरों तथा गरबा पांडालों में विराजमान मां की मूर्तियों की पूजा अर्चना आदि की जा रही है, क़स्बे विगत वर्षों से एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाती रही है उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी अंबे माता को चुनरी अर्पित की जा रही है, कल लगभग तीन बजे श्रीराम मंदिर प्रांगण से एक विशाल चुनरी यात्रा निकाली जा कर लगभग दो किलोमीटर दूर स्थित मां अंबे माता मंदिर टेकरी पर जा कर माता जी को क़स्बे के समस्त हिन्दू सनातन धर्मावलंबियों की ओर से विशाल चुनरी अर्पित की जाएगी, कार्य क्रम के लिए क़स्बे में उत्साह का माहौल बना हुआ है, आयोजन समिति ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। Post navigation मेलडी माता मंदिर प्रांगण में गरबा रास की धूम