खरडू बड़ी। जल संचय अभियान को लेकर ग्राम पंचायत खरडू बड़ी में बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में जल संचय एवं जल संरक्षण के महत्व को लेकर चर्चा की गई तथा अभियान में जनभागीदारी की भूमिका पर जोर दिया गया। बैठक में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद से जुड़े प्रतिनिधि, पीएचसी विभाग से एम. वसुनिया, ग्राम सेवक दीपक भूरिया, पशु विभाग से दिनेश चौहान, वन विभाग से अपित भूरिया, विद्युत विभाग के लाइनमैन चौधरी तथा जल संसाधन विभाग से दिलीप मेडा उपस्थित रहे। इसके साथ ही ग्राम पंचायत सरपंच रमेश डामोर, सचिव प्रकाश सोलंकी, जनपद उपाध्यक्ष पति रमेश डामोर सहित बाबू डामोर, कालू डामोर, कोटवार कसना भूरिया, कापसिंग भूरिया, शातीलाल पंचाल, भूरा डामोर, मेथु, कानतिया, राजू सहित अन्य ग्रामीणजन भी बैठक में शामिल हुए। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में जल संचय अभियान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा वर्षा जल को सहेजने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया। Post navigation खरडू बड़ी स्कूल की बदहाल व्यवस्था को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन, विद्यार्थियों की समस्याओं के निराकरण की मांग