खरडू बड़ी। माँ चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में कल से नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होने जा रहा है। नवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बनने लगा है। खासकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व को लेकर युवाओं द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, वहीं मंदिर प्रांगण में भी आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है। नवरात्रि पर्व माँ दुर्गा की आराधना, भक्ति और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इन नौ दिनों में भक्त माता रानी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं। इसी को लेकर माँ चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। युवाओं द्वारा नवरात्रि पर्व को उत्साह और उमंग के साथ मनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। माता रानी की भक्ति, आराधना और धार्मिक आयोजन को लेकर युवाओं में विशेष जोश है। नवरात्रि के आगमन के साथ ही मंदिर प्रांगण में भक्तिमय वातावरण बनने की उम्मीद है। गरबा रास एवं माता रानी के जयकारों से गूंजेगा मंदिर प्रांगण कल से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्सुकता बनी हुई है। अब सभी को माँ चामुंडा माता के दरबार में शीश नवाने और माता रानी की भक्ति में शामिल होने का इंतजार है। Post navigation फुटतालाब में कल से होगा मध्यप्रदेश के सबसे बड़े नवरात्रि गरबा महोत्सव का शुभारंभ, आयोजन की तैयारियां पूरी राम नाम की महिमा, शारदीय नवरात्रि पर 8 दिन तक होगा रामायणसार पाठ, तैयारियों में जुटा श्री राम शरणम् परिवार