खरडू बड़ी। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर ग्राम खरडू बड़ी एक बार फिर भक्ति और आध्यात्म के रंग में रंगने जा रहा है। ग्राम के श्री राम शरणम् में धार्मिक आयोजन होने जा रहा है।

*क्या है आयोजन?*
ब्रह्म विद् स्वामी सत्यानंद जी सदगुरु महाराज सा द्वारा रचित प्रसिद्ध ग्रंथ *श्री वाल्मीकि रामायणसार (हिंदी काव्य रूप)* का पाठ रखा गया है। यह पाठ सरल हिंदी काव्य में है, जिसे हर वर्ग आसानी से समझ सकता है।

*कब और कहाँ होगा?*
स्थान – श्री राम शरणम्, खरडू बड़ी
दिनांक – 11 अक्टूबर 2026, रविवार से 18 अक्टूबर 2026, रविवार तक (8 दिन)
समय – प्रतिदिन *प्रातः 7:00 से 8:30 बजे तक एवं सायं 7:00 से रात्रि 8:30 बजे तक* दो सत्रों में पाठ होगा।

भव्य समापन 19 अक्टूबर को
इस 8 दिवसीय पाठ का भव्य समापन *19 अक्टूबर 2026, सोमवार को दुर्गा नवमी* के पावन अवसर पर होगा। समापन के दिन प्रातः 7:00 बजे से 8:15 बजे तक श्री रामायण जी का भोग, श्री अमृतवाणी जी का पाठ, पुष्पांजलि एवं भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा।

समिति की अपील*
श्री राम शरणम् उप समिति खरडू बड़ी ने समस्त ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि  सभी इष्ट मित्रों एवं परिवार सहित इस पावन आयोजन में अवश्य पधारें। अपने आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *