जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले की नानपुर ग्राम पंचायत में विगत कई दिनों से बंद पड़ी नल जल योजना की जानकारी मिलते ही सरपँच सकरी समरथ सिह मोर्य ने ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल नलजल योजना की बंद पड़ी मोटरे डलवाने का काम चालू किया। उन्होंने पानी चालू करने वाले कर्मचारी को फटकार लगाई की इतने दिनों से नलजल की व्यवस्था बंद पड़ी थी मुझे क्यो नहीं बताया, आइंदा ऐसी शिकायत नही आना चाहिए। सरपंच ने कहा हमे ग्रामीणों ने चुन कर भेजा गया है गांव का विकास करना ही हमारी प्राधमिकता है। आज ग्राम मोरिफलिया में दुखद खटना मोत होने के बावजूद समय निकाल कर पानी की समस्या को हल किया गया। मोटर डालने के बाद कल ग्रामीणों को पानी मिलना चालू हो जायेगा। समस्या उठाने पर ग्रामीणों ने माना अलीराजपुर लाईव का आभार। Post navigation शिकार करने घर में घुसा 10 फीट का अजगर पुलिस नहीं पकड़ पा रही चोरों को, एक बार फिर घर में सेंध लगाकर वारदात को दिया अंजाम