जितेंद्र वाणी, नानपुर

अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार माधु भवर के यहाँ कल रात में अज्ञात चोरों ने घर की पीछे की दीवार में सेंधमारी करते हुए ग्राम तीती  में 5 से 6 किलो चांदी के जेवरात व नगदी राशि चुराने में सफल हुए है। ग्रामीणों ने बताया चोर पिछली बार भी ऐसे ही चोरी कर किशन के परिवार के यहां भी वारदात कर चुके है। नानपुर पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है।  ऐसे में पुलिस की कार्रवाई से आम जनता का विस्वाश ही उठ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पिछली चोरियां के चोर पुलिस की हिरासत में आ भी गये थे जो शासकीय डेम के दरवाजे व बड़े बड़े वाहनों से चोरी करते थे। उन्हें पुलिस थाने में खड़े भी करवाये गये थे। किसी भी अंजाम तक पहुचने से पहले ही उन्हें आजाद कर गांव में चोरियां करने के लिए छोड़ दिया गया। ऐसे में आये दिन हो रही चोरियां पर अंकुश नहीं लगने पर ग्रामीणों सहित आस पास के सरपँच भी पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर चोरों को पकड़ने की कार्रवाई की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *