वीरेंद्र बसेर, घुघरी आज सेटेलाइट स्कूल नवापाड़ा के प्रधानाध्यापक ने पुलिस चौकी सारंगी में एक शिकायती आवेदन सौंपा। आवेदन में बताया गया कि सेटेलाइट स्कूल नवापाड़ा में शनिवार को स्कूल खुलते ही ग्राम का श्यामुसिंह पिता राणजी डोडियार शराब के नशे में धुत्त होकर आया व शिक्षकों के साथ बदसुलूकी करने लगा। शिक्षकों ने इसका विरोध किया तो एक अतिथि शिक्षक की कॉलर पकडक़र मारपीट करने लगा तथा शिक्षकों को गाली-गलौच के साथ धमकी दी कि वे यहां आएंगे तो जान से मार देगा। इसके बाद शिक्षक घबरा गए। प्रधानाध्यापक ने पुलिस से मांग की कि वे शराबी श्यामु पर कार्रवाई करे। शिक्षकों ने मांग की कि दुरस्थ अंचलों में अपराधी किस्म के लोग उनके साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ऐसे में मानसिक रूप से परेशान है। विद्या मंदिर में असामाजिक तत्व आकर शिक्षकों के साथ बदसुलूकी कर रहे हैं जिससे नन्हें बालक-बालिकाएं भी यह देख खौफजदा है, और नौनिहालों की पढ़ाई में भी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। शिक्षकों ने पुलिस से असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। Post navigation भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने स्कूली छात्रों के बीच मनाई पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि अलीराजपुर में अब तक 312 मिलीमीटर बारिश दर्ज सामान्य से 11 फीसदी कम है