पियुष चंदेल, अलीराजपुर
जिला अलीराजपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी (पाकीजा) के नेतृत्व में मोर्चा के सभी पदाधिकरियों ने मिलकर स्थानीय बुरहानी नौनिहाल स्कूल के छात्रों के साथ पूर्व राष्ट्रपति स्व. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि चॉकलेट वितरण कर मनाई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहम्मद हुसैन मंसूरी ने बताया कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को रामेश्वरम (तमिलनाडु)में पिता जैनुल आबदीन माता अशियामा के मुस्लिम परिवार में हुआ वे वैज्ञानिक व इंजीनियर भी रहे और देश को मिसाइल की सौगात दी फिर 18 जुलाई सन् 2002 से लेकर सन् 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के तौर पर अपनी सेवाएं दी इन्हें नन्हे-मुन्ने छात्रों से बहुत प्रेम था। इसलिए आपकी याद को ताजा करने के लिये बच्चो के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया उनकी मृत्यु 27 जुलाई 2015 सिलोंग (मेघालय) में हुई। कार्यक्रम में स्कूल के संरक्षक मुस्तन मर्चेंट, संचालक हुसैनी आम्बाडबेरी, संचालनकर्ता अशरफ तथा टीचर सहाना मंसूरी अर्पणा वास्कले दिपीका किराड़ सहित स्कूल का स्टॉफ छात्र व मोर्चा के समद मुगल, शब्बीर अली, हाजी अमजद मंसूरी, सलीम कुरैशी, आशिकुद्दीन, बाबा मकरानी, पत्रकार इरशाद मंसूरी, सिराज पठान, समीर इश्हाक, मंत्री आमीन मंसूरी, आसिफ, बंगला फैजान, हुसैन मंसुरी, अरबाज खान, सैफ अली दबुक, जुनैद मंसूरी जुनैद लाला, इश्हाक मुगल साजिद वारसी, अल्ताफ सद्दाम पेंटर सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *