फिरोज खान, अलीराजपुर
हेमंतसिंह राठौर, शैलेंद्रसिंह राठौर, राजेन्द्रसिंह राठौर की माताश्री एवं नगरपालिका परिषद अलीराजपुर की पूर्व पार्षद स्व.विमला बेन राठौर का 84 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन 17 मार्च को हो गया था। 28 जुलाई को राठौर परिवार द्वारा उनकी वर्षी कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण सहयोग संस्था व अषाडा राजपूत समाज अलीराजपुर के सहयोग से स्थानीय टंकी ग्राउंड पर 25 ट्री गार्ड सहित पौधारोपण कर पर्यावरण को सहेजने का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यावरण सहयोग संस्था अध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बताया कि यदि समाज में इस तरह की परंपरा विकसित होगी हम अपने परिजनों के स्मृति में अथवा शुभ अवसरों पर एक-एक पौधा भी रोपित करें तो वर्तमान दौर में पर्यावरण को सहजने में सामाजिक वातावरण का निर्माण होगा। इस कड़ी में आज शैलेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा 25 पौधों को टी-गार्ड सहित रोपण किया गया एवं उन्हे सुरक्षित रख पेड़ बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नपा अध्यक्ष सेना महेश पटेल, असाडा राजपूत समाज अध्यक्ष राजेश वाघेला, सचिव अविनाश वाघेला, पूर्व नपा उपाध्यक्ष पिंटू जायसवाल वार्ड 8 के पार्षद रितेश डावर, धर्मेंद्र राठौर, विक्रांत राठौर, हेमंत राठौर, सुनील कापडिया, राजेंद्र गुड्डु राठौर, पलक राठौर, लक्की, बजु, सुनीता राठौर, अनिता राठौर आदि का सहयोग कार्यक्रम में सराहनीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *