जितेन्द्र वाणी, नानपुर अब से कुछ देर पहले नानपुर कस्बे सोना-चांदी के आभूषणों को चमका देने व पहले जैसे नया कर देने की आवाज लगाता हुआ एक फैरी वाला आया। यह कि उक्त अज्ञात व्यक्ति दरगाह मोहल्ले में गया तो एक महिला ने उसे अपना सोने का मंगलसूत्र को धोकर चमका देने के लिए दिया। जब अज्ञात व्यक्ति मंगलसूत्र को चमका देने का काम शुरू किया तो उसने पहले पानी मांगा और महिला जैसे ही पानी लेने घर के भीतर गई और वापस आई तो उसने देखा कि अज्ञात व्यक्ति वहां से नदारद है इसके बाद उसने इधर- उधर देखा, जब अज्ञात व्यक्ति कहीं नहीं दिखा तो वह समझ गई कि उसके साथ धोखा हुआ और सोने का मंंगलसूत्र कम कीमत में चमका देने का लालच देकर उक्त आरोपी रफुचक्कर हो गया तो उसने आसपास के रहवासियों को मदद के लिए पुकारा और पुलिस थाने पर सूचना दी। अब पुलिस अपने स्तर पर अज्ञात आरोपी की धरपकड़ के प्रयास कर रही है। Post navigation आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर लागू करने के लिए राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम सौपा ज्ञापन सोण्डवा नायब तहसीलदार को आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौपा ज्ञापन