योगेन्द्र राठौड़,सोण्डवा

आदिवासी अधिकार दिवस 13 सितम्बर 2020 के शुभ अवसर पर आदिवासी समन्वय मंच भारत एवं जिला कोर कमेटी अलीराजपुर के आह्वान पर तहसील मुख्यालय सोण्डवा में नायब तहसीलदार कुलभूषण शर्मा को आदिवासियों के संवैधानिक हक एवं अधिकारों को लेकर महामहीम राष्ट्रपति एवं महामहीम राज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा घोषित 13 सितम्बर 2007 को आदिवासीयो के लिए अधिकार दिवस घोषित किया गए हैं ।तब से विश्व के आदिवासी समाज के द्वारा आदिवासी अधिकार दिवस मनाया जा रहा है, इस वर्ष 13 वां आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया ,वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष कोई बड़ा आयोजन नही किया गया है, 9 से 13 सितम्बर 2020 तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर से गूगल मिट, जूम पोर्टल एवं यूट्यूब एप से वेबिनार कर भारत के सभी आदिवासियों को एकजुट करने ,आदिवासी अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान,संवैधानिक अधिकारों,मानवाधिकारों ओर कानून पर जोर दिया जाकर परिचर्चा की गई है।वेबिसार में छत्तीसगढ़ की महामहीम राज्यपाल अनसुइया जी उइके , झारखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी सम्बोधित किया। ज्ञापन दिये जाने के अवसर पर आकास के सक्रिय सदस्य कलसिंह डावर, सुरेश अवासिया,जयस के गोविंद सोलंकी एवं किशोर सोलिया, आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *