लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया

दीपावली त्यौहार के कारण यात्री ट्रेनों में अधिक दबाव के चलते यशवंतपुर-जयपुर यशवंतपुर एक्सप्रेस होलीडे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा। इस यात्री ट्रेन का ठहराव बामनिया रेलवे स्टेशन पर भी किया गया है। इस ट्रेन के छः फेरे प्रस्तावित है जो कि प्रति बुधवार ट्रेन नंबर 06543 यशवंतपुर से चलकर गुरुवार को बामनिया 20.10 बजे पहुँचेगी। अभी यह ट्रेन 21, 28 अक्टूम्बर एवं 4,11,18, 25 नवम्बर को यशवंतपुर से चलेगी। साथ ही यह ट्रेन नंबर 06544 जयपुर से प्रति शनिवार चलकर रविवार को 18.50 बजे बामनिया पहुँचेगी। अभी यह ट्रेन 24,31 अक्टूम्बर एव 7,14,21,28 नवंबर को जयपुर से चलेगी। इस ट्रेन के बामनिया ठहराव से जयपुर जाने वाले के लिए भी सीधा जुड़ाव हो जाएगा। उक्त ट्रेन की अभी छः ट्रिप प्रस्तावित है।

जानकारी सूत्रों पर आधारित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *