लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया शुक्रवार को खवासा चौकी अंर्तगत ग्राम चापानेर में गणेश विसर्जन के दौरान 12 वर्षीय बालिका पुष्पा मोहन गणावा निवासी चापानेर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह अपनी सहेलियों के साथ गणेश विसर्जन करने के लिए तालाब पर पहुंची थी। इसी दौरान पुष्पा तालाब में डूब गई। अन्य बालिकाओं ने ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम किया। Post navigation संजय भटेवरा नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के अध्यक्ष बने