लोकेन्द्र चाणोदिया, बामनिया श्री माँ अंबिका माताजी मंदिर बामनिया पर आगामी नवरात्रि महोत्सव को मनाने हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वानुमति से संजय (सत्तू) भटेवरा को नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति का अध्यक्ष चुना गया, वहीं उपाध्यक्ष पद पर केशव गर्ग सचिव पद पर प्रतापसिंह सिसोदिया, कोषाध्यक्ष के पद पर राघव गर्ग को एवं सहसचिव पद पर लोकेश डामर को बनाया गया, सभी सदस्यों ने समस्त पदाधिकारियों को बधाई दी। वही भटेवरा ने बताया कि आगामी नवरात्रि महोत्सव सभी के सहयोग एवं साथ से,बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया जायेगा, सभी वरिष्ठ जनों ने जो मुझे दायित्व दिया है में उसे अच्छे से निभाऊंगा । Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, घरों में जलाए गए दीपक गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत