बुरहान बंगड़वाला, खरडू बड़ी खरडू बड़ी। भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार के ग्राम खरडू बड़ी में प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। गांव में उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। ग्राम स्थित मां चामुंडा माता मंदिर पहुंचकर जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार ने माता रानी के दर्शन किए और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाओं से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। *बूथ की मजबूती से सशक्त होगा संगठन* स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार ने युवाओं एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक बूथ को सशक्त करना आवश्यक है। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मेहनत से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। परमार ने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। *कार्यकर्ता एवं ग्रामीण रहे उपस्थित* इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता कापसिंग भूरिया, सुनील भूरिया, प्रेमसिंह डामोर, श्यामलाल पंचाल,मुनसिंग परमार, मानसिंग डामोर, बादु, दिवान, सोबान, विजेंद्र, मानसिंग, सहित अन्य कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत कर उनके प्रति उत्साह व्यक्त किया। Post navigation ग्राम खरडू बड़ी में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व, 41 फीट के रावण का किया दहन