ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

सार्वजनिक गरबा उत्सव समिति, बस स्टैंड छकतला द्वारा आयोजित इस वर्ष का पवित्र नवरात्रि महोत्सव अपार सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस शानदार और यादगार आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष राजेश कहार ने सभी का आभार माना है।

समिति अध्यक्ष ने कहा कि छकतला ग्राम के प्रत्येक सदस्य ने तन, मन और धन से अपना योगदान देकर इस आयोजन को सफल बनाया है, जिसके लिए समिति उनकी सदैव आभारी रहेगी। उन्होंने माता रानी से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही स्नेह और सहयोग की कामना की।

इसके साथ ही, समिति ने नवरात्रि पर्व के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी छकतला के प्रति भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। दिन-रात मुस्तैदी से ड्यूटी पर तैनात रहकर और भीड़ को नियंत्रित कर पुलिस प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि सभी श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के हर्षोल्लास के साथ यह त्योहार मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *