खरडू बड़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खरडू मंडल द्वारा दुर्गा नवमी के पावन अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन भव्यता, अनुशासन और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्ण गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने भाग लिया। पथ संचलन प्रातः 11:30 बजे खरडू बड़ी के स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ हुआ। घोष की धुन पर कदमताल करते हुए स्वयंसेवकों ने नगर के प्रमुख मार्गों से संचलन किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। *चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ शुभारंभ* कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं द्वितीय सरसंघचालक परम पूज्य माधव सदाशिव गोलवलकर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में जिला बाल शिक्षक प्रमुख प्रवीण बैरागी एवं जिला प्रचार प्रमुख अनिल गुड़िया उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में खण्ड कार्यवाह राजू परमार, खण्ड सह-कार्यवाह कालूसिंह वास्केल, उपखंड प्रचार-प्रसार प्रमुख संजय कटारा तथा मंडल कार्यवाह दीवान डामोर मौजूद रहे। *सेवा, सुरक्षा और संस्कार का दिया संदेश* पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने सेवा, सुरक्षा, संस्कार और अनुशासन का संदेश दिया। नगर के प्रमुख मार्गों से निकले संचलन के दौरान ग्रामवासियों का उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत माता की प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Post navigation जल संचय अभियान को लेकर बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण रहे उपस्थित