पीयूष चन्देल, आलीराजपुर
आदिवासी अधिकार दिवस 13 सितम्बर  के अवसर पर आदिवासी समन्वय मंच भारत के आह्वान पर आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को धरातल पर लागू करने के लिए महामहीम राष्ट्रपति एवं महामहीम राज्यपाल के नाम पुलिस थाना अलीराजपुर में आदिवासी समाज के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एस.आई. दिलीपसिंह चंदेल जी को ज्ञापन सौंपा। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 13 सितम्बर 2007 को आदिवासीयो के लिए अधिकार दिवस घोषित किया गया हैं। तब से विश्व के आदिवासी समाज के द्वारा आदिवासी अधिकार दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष 13 वां आदिवासी अधिकार दिवस मनाया गया। वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए इस वर्ष कोई बड़ा आयोजन नही किया गया है। 9 से 13 सितम्बर तक पांच दिवसीय राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय स्तर से गूगल मिट, जूम पोर्टल से वेबिनार कर भारत के सभी आदिवासियों को एकजुट करने, आदिवासी अधिकारों के प्रति जागरूकता अभियान, संवैधानिक अधिकारों, मानवाधिकारों ओर कानून पर जोर दिया जाकर परिचर्चा की जा रही है। ज्ञापन दिए जाने के दौरान जयस राज्य प्रभारी मुकेश रावत, जयस जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, आकास जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर, अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत, आकास के सक्रिय पदाधिकारी भुवानसिंह भाबर, जितेंद्र चौहान आरक्षक, जयस के दीपक जमरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *