जितेन्द्र वाणी, नानपुर

नानपुर क्षेत्र के आदिवासी युवा एकत्रित हुए और एक बैठक का आयोजन किया जिसमें लगभग 200 युवा उपस्थित हुए ओर बेरोजगारी को लेकर चर्चा कर आगामी रणनीति में तहसील ब्लॉक स्तर पर होने वाले ज्ञापन 21 सितम्बर को अधिक सँख्या में तहसील अलीराजपुर पहुचने की बात कही और बेरोजगार युवाओं की आवाज बुलंद करने की रणनीति बनाई।  बैठक के बाद आदिवासी अधिकार दिवस 13 सितम्बर Uno द्वारा घोषित को लेकर आज नानपुर थाने पर जाकर ज्ञापन राष्ट्रपति राज्यपाल के नाम पर दिया गया।ज्ञापन में बताया गया कि आदिवासी अधिकार दिवस 13 सितम्बर 2007से संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्वभर के आदिवासीयो के हक अधिकारों को संरक्षित करने और उनके विकास हेतु सभी देशों को निर्देशित किया गया किंतु आज दिनांक तक भारत के आदिवासी उपेक्षा का आधा शिकार हो रहा है।वही 5वी ओर 6टी अनुसू चित क्षेत्रों में धड़ल्ले से अवैद्य खनन कर आदिवासी को  विस्थापित कियाजा रहा है जिसमे आज आदिवासी हासिये पर खड़ा है।विकास की जगह विनाश किया जा रहा है ओर सरकारे विकास के बहाने आजादी से आज तक बस आदिवासियों को विस्थापित करती आरही है इसे लेकर अब पूरे देश के आदिवासी एक हो रहे है ओर आज इसी बात को लेकर अपने हक अधिकारों के संरक्षण के लिए अब कानूनी लड़ाई लड़ने को आदिवासी समाज तैयार है।ये बात आदिवासी समाज के सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा ने कही और ज्ञापन का वाचन कर थाना प्रभारी नानपुर को दिया गया।इस दौरान मध्यप्रदेश जयस प्रभारी मुकेश रावत, नवलसिंह मण्डलोई ,मालसिंह तोमर, मेहरसिंह चौहान, नवलसिंह बघेल, चंद्रभान बारिया, मुक़ाम चौहान, जितेन्द्र मण्डलोई, बापू कनेश, प्रवीण चौहान, केरम बघेल सहित काफी सँख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *