सारंगी जीवन राठोड़ श्री लक्ष्मी नारायण भगवान का विशाल ओर भव्य मंदिर बनकर पूर्ण तैयार है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा कों लेकर हर रोज किसन किसी प्रकार के आयोजन हो रहे है । इसी कड़ी में 1 मई गुरुवार को धर्म निष्ट संध्या में सारंगी के गणेश सुंदर काण्ड मंडल के टिम ने के हरिओम लोहार, पुष्कर शर्मा,आजाद गोस्वामी व लक्की गोस्वामी ने सामुहिक रूप से भजनों की प्रस्तुति दी उसके पश्चात इन्दौर की गायक कलाकार सुश्री गौरी अग्रवाल ने अपने सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जिसमें गणेश जी का सुमीरन किया कलयुग के अवतारी बाबा अंजनी ओर सेठों के सेठ सांवरिया सेठ ओर जगत के पालनहार लक्ष्मीनारायण को याद करते हुए प्रस्तुति दी। गडा़वदिया हनुमान धाम के हनुमान बाबा के अनन्य भक्त श्री महाराज जी का भी आगमन हुआ ओर लक्ष्मीनारायण मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में चल रहे कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को आशीष वचन प्रदान किया ओर एक भजन भी भक्तों को सुनाया। आज होगा विशाल भजन संध्या का आयोजन आज 2 मई को विशाल भजन संध्या जिसमें राजस्थान की सुप्रसिद्ध भजन गायिका माधुरी वैष्णव बालोतरा राजस्थान एवं सारंगी के शानदार युवा भजन गायक नवनीत सिंह परिहार द्वारा मनमोहक प्रसतुती दी जावेगी। इस भव्य आयोजन को लेकर मंदिर निर्माण समिति ने सारंगी नगर एवं आसपास के क्षेत्रों के भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में पधार कर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। Post navigation श्री हनुमान जन्मोत्सव के लिए खेड़ापति हनुमान मंदिर पर चल रही तैयारी धूम-धाम व गाजे बाजे के साथ हुई भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राण-प्रतिष्ठा