सारंगी जीवन, राठोड़ 

प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसयके लिए खेड़ापति हनुमान मंदिर में विराजित अति प्राचीन मूर्ति का चोला श्रृंगार कर पूजा अर्चना के बाद अखंड रामायण पाठ से शुरुआत होगी। जिसकी तैयारियां मंदिर प्रांगण में जोर-शोर से चल रही है शिखर एवं पूरे मंदिर को आकर्षक जगमगाती रोशनी से सजाया गया है। 

इस भव्य आयोजन को नगर के सभी भक्तों एवं श्री गणेश सुंदरकांड मंडल के सदस्यों के द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के सदस्यों ने संवाददाता से चर्चा में बताया की दिनांक 11 अप्रैल एवं 12 अप्रैल को भगवान का आकर्षक चोला श्रृंगार पंडित मूलचंद दास  बैरागी द्वारा किया जाएगा पूजन पाठ के बाद संगीत मय अखंड रामायण पाठ की शुरुआत होगी। 

लगातार रामायण पाठ चलता रहेगा जो दिनांक 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव पर समापन होगा इसके बाद एक कुंडी मारुती यज्ञ का आयोजन होगा यज्ञ समापन के बाद हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा एवं महा आरती उतार कर महाप्रसाद दी का वितरण किया जाएगा। आयोजन समिति ने नगर के सभी भक्तों से निवेदन किया है हनुमान जन्मोत्सव में पधार कर धर्म लाभ लेवे इस आयोजन को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *