जीवन लाल राठौड़ सारंगी सारंगी, 13 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और अधिक सशक्त करने के उद्देश्य से भाजपा मंडल सारंगी द्वारा 13 अगस्त को विशाल तिरंगा महा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस यात्रा में कैबिनेट मंत्री महिला बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया विशेष आतिथ्य और मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़ के नेतृत्व में तिरंगे की आन-बान-शान के साथ आयोजित होने वाली इस महा यात्रा में सहभागिता करेंगे और साथ में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक सहभागिता भी रहेगी। तिरंगा महा रैली 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल से प्रारंभ होकर में बाजार होते हुए अस्पताल परिसर पहुंचेगी, जहां कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया उपस्थित जन को बधाई संदेश देगे और इसका समापन होगा। रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। Post navigation मोहनपुरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: ₹2,000 की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार BJYM जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार का प्रथम नगर आगमन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत