जीवन लाल राठौड़, सारंगी भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार के प्रथम नगर आगमन पर भाजपा एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। नगर में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रकाश परमार ने टांटिया मामा, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पमाला पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा एवं BJYM के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। Post navigation 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया सारंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5.17 लाख रुपये की अवैध शराब सहित कार जब्त की