जीवनलाल राठौर, सारंगी लोकायुक्त की टीम ने मोहनपुरा स्थित पटवारी कार्यालय पर छापामार कार्रवाई करते हुए मोहनपुरा के पटवारी को ₹2,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित से कार्य के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत पर लोकायुक्त ने जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी पटवारी ने पटवारी कार्यालय में ₹2,000 की राशि स्वीकार की, लोकायुक्त की टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे धर दबोचा। टीम द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। Post navigation पेटलावद न्यायालय से उद्घोषणा जारी, 3 आरोपी फरार घोषित, 18 जुलाई तक पेश होने के आदेश 13 अगस्त को सारंगी में निकलेगी वाली विशाल तिरंगा यात्रा में शामिल होगी कैबिनेट मंत्री भूरिया