जीवन राठोड़, सारंगी 

सारंगी में पिछले पांच दिन से लक्ष्मीनारायण भगवान जी की स्थापना को लेकर रंगा रंग धार्मिक आयोजन चल रहा था ओर आज श्रेष्ठ मुहूर्त में  लक्ष्मीनारायण मंदिर में भगवान लक्ष्मीनारायण जी की स्थापना मुख्य आचार्य ने यज्ञ के *मुख्य यजमान गोपाल कोदा जी पाटीदार* के हाथों  शास्त्रोंक्त मंत्रोच्चार के साथ बड़े ही धूम-धाम व गाजे बाजें के साथ की गई, ओर साथ ही मंदिर के शिखर पर भी विधी विधान से पूजा अर्चना कर शिखर स्थापित किया ।आज जो पांच दिन से चल रहा यज्ञ भी भगवान की स्थापना के बाद महाआरती के पश्चात यज्ञ में पूर्णाहुति दि गई ओर दोपहर तीन बजे के बाद  महा प्रसादी के भंडारे का शुरुआत की गई आज के इस महाभंडारे में पुरे नगर के सभी धर्म समाज के लोगों को महा प्रसादी ग्रहण करने के लिए सादर आमंत्रण दिया गया है ओर आज तकरीबन 7 सात हजार से अधिक सर्व समाज के लोगों को भंडारे में भोजन किया जाएगा। पिछले पांच दिनों से चलीं आ रही धर्म गंगा का पुरे नगर के सर्व समाज की माता, बहनों ओर पुरुष वर्ग व ने आनंद लिया।

मंदिर निर्माण में कार्यरत कारीगरों को सम्मानित किया

मंदिर निर्माण में कार्यरत सभी कारीगरों को भी आयोजन में ससम्मान आमंत्रित कर मंदिर निर्माण समिति द्वारा भेंट देकर किया सम्मान।

युवा कार्यकर्ताओं ने सराहनीय सहयोग रहा

इस पुरे आयोजन में पाटीदार के सभी युवा लड़कों ने एक मन व एक मत होकर ओर तन मन से हंसते मुस्कुराते कार्यक्रम की अहम जवाब दारी को पुर्ण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *