जीवन राठौड़, सारंगी पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल के अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देशों के अनुपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रेमलाल कुर्वे और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कमलेश शर्मा के निर्देशन में, थाना प्रभारी पेटलावद निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक दीपक देवरे व पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29.05.2025 को देर रात मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बदनावर की तरफ से आ रही एक आयसर वाहन क्रमांक MH03DV3612 में अवैध शराब भरकर गुजरात की तरफ ले जाई जा रही है। सूचना विश्वसनीय होने पर, याराना ढाबा के पास, बरवेट रोड, सारंगी पर वाहनों की चेकिंग करते समय एक आयसर वाहन क्रमांक MH03DV3612 को रुकवाया गया। पुलिस बल की मदद से वाहन चालक बिजेंद्र पिता शांतिलाल राठौर उम्र 34 वर्ष निवासी बोरखंड थाना कोतवाली जिला अलीराजपुर, हाल मुकाम खायडूबाड़ी (पारा) थाना कोतवाली झाबुआ और क्लीनर मनीष पिता लालू बामनिया उम्र 20 वर्ष निवासी खायडूबाड़ी (पारा) थाना कोतवाली झाबुआ को पकड़ा गया। वाहन के अंदर पीछे बने केबिन सिस्टम के पार्टीशन की जाँच करने पर 6000 माउन्ट बीयर की केन और लंदन प्राइड अंग्रेजी शराब भरी हुई पाई गई। उक्त शराब की पेटियां नीचे उतारकर देखने व गिनती करने पर 175 पेटी माउन्ट 6000 सुपर स्ट्रांग बीयर टीन (कीमत 4,50,000/- रुपये) और 05 पेटी लंदन प्राइड अंग्रेजी शराब (कीमत 25,000/- रुपये) बरामद हुईं। कुल शराब 2145 बल्क लीटर थी, जिसकी अनुमानित कीमत 4,75,000/- रुपये है। इसके अतिरिक्त, आयसर वाहन क्रमांक MH03DV3612 को भी जप्त किया गया, जिसकी कीमत 28,00,000/- रुपये है। इस प्रकार कुल 32,75,000/- रुपये का माल जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 186/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट व 318(4) बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को नगद इनाम देने की उद्घोषणा की गई है। सराहनीय कार्य: उक्त अवैध शराब को पकड़ने में थाना प्रभारी निर्भयसिंह भूरिया, चौकी प्रभारी सारंगी उप निरीक्षक दीपक देवरे, प्रधान आरक्षक 629 केमता चौहान, आरक्षक 13 पंकजसिंह राजावत, आरक्षक 318 अनिल मुवेल, आरक्षक 683 अजय चौहान और आरक्षक 676 प्रकाश मंडलोई का सराहनीय योगदान रहा। Post navigation धूम-धाम व गाजे बाजे के साथ हुई भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राण-प्रतिष्ठा पेड़ से लटकी लाश बरामद , हत्या या सुसाइड!! जांच में जुटी पुलिस