बच्चों की देशभक्ति रही आकर्षण का केंद्र, विभिन्न संस्थाओं में ध्वजारोहण

May

लवेश स्वर्णकार@रायपुरिया  

गणतंत्र दिवस बड़ी उल्लास उमंग के साथ मनाया गया। इतनी ठंड में देशभक्ति का जुनून बच्चों में खासतौर देखा गया। सुबह से ही बच्चे अपनी अपनी टोली के साथ हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय कारों के साथ गांव में प्रभात फेरी निकाली। वह भी ढोल धमाकों आतिशबाजी के साथ अपनी छोटी सी उम्र में दिमाग का इस्तेमाल करते हुए एक तोप बनाई गई जिसमें उस  तोप से फूलों की वर्षा की जा रही थी। वहीं ग्राम पंचायत भवन पर गांव के प्रधान सुखराम मैडा ने झंडा वंदन किया। उसके बाद राष्ट्रगान का आयोजन किया। प्रधान के साथ सचिव तोलसिग निनामा, रोजगार सहायक राजेंद्र सालवी व पंचगण शिक्षक उपस्थित रहे।

भाजपा मंडल कार्यालय पर मंडल अध्यक्ष शांतिलाल मुनिया ने झंडा वंदन किया। अपने कर्मचारियों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक सीता काग ने झंडा वंदन किया। अस्पताल परिसर में अमृत महोत्सव के तहत भारत माता की आरती व सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। थाना परिसर में थाना प्रभारी एनएस राठौड़ ने ध्वजारोहण किया।