प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव : भव्य कलश यात्रा निकली, पूरा नगर भगवा रंग से शोभायमान

0

लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

सनातन धर्म में मांगलिक कार्य की शुरुआत देव पूजन कलश स्थापना से शुरू होती हे,इसी परंपरा का निर्वहन हुआ । ग्राम रायपुरिया में मां अंबिका,श्री राम दरबार एवं श्री राधा-कृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शनिवार को भव्य कलश एवं गंगाजल यात्रा का आयोजन किया गया मंदिर प्रांगण से प्रारंभ हुई यह यात्रा गांव के झाबुआ चौराहे से गुजरती हुई मंदिर परिसर पहुंची ।कलश यात्रा से बैंड-बाजों तथा भजनों की गूंज और ढोल-थाली की खनक सुनाई दी श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा ।

मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर ग्राम के मुख्य मार्ग पर आकर्षित गेट तथा पूरे ग्राम में भगवा ध्वज,झालर आदि लगाए गए जिससे ग्राम का वातावरण धर्ममय हुआ।

शनिवार को आयोजित कलश यात्रा में पाटीदार समाज के युवा, महिलाएं एवं युवतियां ड्रेस कोड वेशभूषा में शामिल हुए। महिलाओं ने सर पर कलश एवं गंगाजल धारण कर श्रद्धा और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया। ग्राम पंचायत भवन के साथ विभिन्न स्थानों पर यात्रा का पुष्पमालाओं से स्वागत कर श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया गया।

यात्रा की अगवानी कामधेनु गौशाला (बनी) के पीठाधीश आचार्य देवेंद्र शास्त्री द्वारा की गई, जो पूरे समय यात्रा के साथ उपस्थित रहे। इसी के साथ आज से पंचकुंडी यज्ञ का भी शुभारंभ हो गया है।

पूरा गांव इन दिनों भक्ति रंग में रंगा हुआ है। जगह-जगह भगवा ध्वजों से सजी सड़कों और मंदिर परिसर की सजावट आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन के जवान भी तैनात रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.