रायपुरिया लवेश, स्वर्णकार
ग्राम में आयोजित हो रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर बुधवार सुबह 9 बजे से मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा की शुरुआत हुई बैंड बाजे बग्गी ढोल वाले तथा घोड़ी सवार चल रहे थे। गौरतलब हे 17 अप्रैल से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विभिन्न आयोजन हो रहे हे जिसमें आज बुधवार को मां अंबिका,श्री राम दरबार,राधा कृष्ण की मूर्ति का नगर भ्रमण हुआ जिसमें ग्राम के सर्वसमाज ने स्वागत अभिनंदन किया। कामधेनु गौशाला के पीठाधीश आचार्य देवेंद्र शास्त्री शोभायात्रा में आगवानी कर रहे थे।
