गौरव कटकानी, कालीदेवी
झाबुआ जिले के कालीदेवी के समीप ग्राम छापरी स्थित मॉडल स्कूल के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन के पीछे जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
