बकरे खरीदने आए व्यापारी से लूट: बनी के पुल के पास घात लगाकर वारदात, 76 हजार रुपये लेकर फरार

0

लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

रायपुरिया-राजगढ़ मार्ग पर बनी गांव के समीप बड़े पुल के पास रविवार को सुबह एक व्यापारी के साथ लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बकरे खरीदने आए व्यापारी को अज्ञात बदमाशों ने घात लगाकर रोका और धारदार हथियारों के दम पर उससे नगदी लूटकर फरार हो गए।

 आज गांव में लगने वाले हाट बाजार में यह बकरे खरीदने आते हैं जानकारी के अनुसार, पेटलावद निवासी व्यापारी बकरे खरीदने के सिलसिले में रायपुरिया क्षेत्र आया हुआ था। जैसे ही वह बनी गांव के पास बड़े पुल के नजदीक पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने अपने मुंह कपड़े से ढंके हुए थे और उनके पास धारदार हथियार भी थे, जिससे व्यापारी भयभीत हो गया।

बदमाशों ने व्यापारी को धमकाते हुए उसके पास रखे करीब 76 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित व्यापारी सीधे रायपुरिया थाने पहुंचा, जहां उसने पूरी घटना की जानकारी देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस कर रही जांच जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके का मुआयना कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मार्ग पर लगे आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। टी आई गीता जाटव ने बताया कि घटना की सूचना मिली हे पुलिस अपने जरिए पता लगा रही हे जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.